Posts

Showing posts from September, 2024

महबूब खान

Image
#09sep #28may  अभिनेता महबूब खान 🎂09 सितंबर 1907, बिलीमोरा  ⚰️मृत्यु : 28 मई 1964,  मुंबई बच्चे: ।साजिद खान, इकबाल खान   पत्नी: सरदार अख्तर (विवा. 1942–1964) खान का जन्म 9 सितंबर 1907 को सूरत राज्य (अब गुजरात ) के गांडीवी तालुका के बिलिमोरा में महबूब खान रमजान खान के रूप में हुआ था। भारतीय फिल्म जगत के इतिहास में अनेक बड़े नाम हुए हैं, इनमे से एक नाम महबूब ख़ान भी है जो कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, महबूब खान ने समाज के समस्याओं से जुड़े विषयों को अपनी फिल्मों के ज़रिय लोगों तक पहुँचाया, वो समाजवादी सिनेमा का दौर था, उस समय अंग्रेज़ों से मुकाबला और भारतीय समाज के अंदर के विद्रोह को बहुत शानदार तरीके से पेश करने वाले महबूब खान ने मदर इंडिया फिल्म के ज़रिये इतिहास रच दिया था, यह फिल्म देश विदेशों में बहुत मशहूर हुई थी हिंदी सिनेमा के 100 से भी अधिक वर्ष का इतिहास मूल रूप से प्रेम के चित्रण का इतिहास रहा है | फिल्मो में तो नायक-नायिका का प्यार हमेशा दिखाया जाता है लेकिन कुछ ऐसे फ़िल्मकार भी रहे है जो पर्दे पर नायिका का प्यार दिखाते दिखाते अंत में पर्दे के पीछे ही नायिका के...

विट्ठल भाई पटेल

Image
#07sep #21may  विट्ठलभाई पटेल  🎂21 मई 1936 सागर , मध्य प्रांत और बरार , ब्रिटिश भारत ⚰️07 सितंबर 2013  (आयु 77) सागर , मध्य प्रदेश , भारत राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बच्चे 1 बेटा और 2 बेटियां पेशा भारतीय कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, गीतकार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एक भारतीय कवि, गीतकार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे, जो सामाजिक सेवाओं और राजनीति में अपने योगदान के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मी गीतों के लिए जाने जाते थे, जिनमें 1973 की फिल्म बॉबी का "ना माँगू सोना चाँदी" और "झूठ बोले कौवा काटे" शामिल हैं ।वे सागर, मध्य प्रदेश , भारत से थे जहाँ उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बिताया। उन्होंने हिंदी और बुंदेली में लिखा । विट्ठलभाई एक प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र सुरखी से दो बार मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए जीत हासिल की। ​​आज की पीढ़ी भले ही गीतकार विट्ठल भाई पटेल का नाम न जानती हो लेकिन राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' के दो गाने विट्ठल भाई पटेल ने लिखे थे। इस फिल्म में दो गाने लिखे गए 'झूठ बोले कौवा काटे' और 'ना मंगू सोना चांदी, ना मंगू हीरा म...

पंडित किशन जी महाराज

Image
#03sep #04may  पंडित किशन महाराज जन्म 03 सितंबर, 1923 जन्म भूमि काशी, उत्तर प्रदेश मृत्यु 04 मई, 2008 मृत्यु स्थान वाराणसी अभिभावक पंडित हरि महाराज कर्म भूमि भारत कर्म-क्षेत्र तबला वादक पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री, पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्रसिद्धि तबला वादक नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी किशन महाराज तबले के उस्ताद होने के साथ साथ मूर्तिकार, चित्रकार, वीर रस के कवि और ज्योतिष के मर्मज्ञ भी थे। पंडित किशन महाराज  महान तबला वादक  पंडित किशन महाराज भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक थे। ये बनारस घराने के वादक थे। इन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा सन 1973 में पद्म श्री और सन 2002 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। किशन महाराज तबले के उस्ताद होने के साथ साथ मूर्तिकार,चित्रकार , वीर रस के कवि और ज्योतिष के मर्मज्ञ भी थे। किशन महाराज का जन्म काशी के कबीरचौरा मुहल्ले में 3 सितंबर 1923 को एक संगीतज्ञ के परिवार में हुआ। कृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को जन्म होने के कारण उनका नाम किशन पड़ा। उन्होंने...