Posts

Showing posts with the label 01 जून

नर्गिस

Image
#01jun  #03may  नर्गिस दत्त   🎂01 जून 1929, कोलकाता ⚰️: 03 मई 1981, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट, मुम्बई बच्चे: संजय दत्त, प्रिया दत्त, नम्रता दत्त पति: सुनील दत्त (विवा. 1958–1981) माता-पिता: जद्दनबाई, उत्तमचंद मोहनचंद भाई: अनवर हुसैन, अख्तर हुसैन हिन्दी सिनेमा की महान् अभिनेत्रियों में से एक है। नर्गिस मशहूर गायिका जद्दनबाई की पुत्री थीं। कला नर्गिस को विरासत में मिली थी और सिर्फ छह साल की उम्र में नर्गिस ने फ़िल्म 'तलाशे हक़' (1935) से अभिनय की शुरुआत कर दी थी। फ़िल्म मदर इंडिया में राधा की भूमिका के जरिए भारतीय नारी को एक नया और सशक्त रूप देने वाली नर्गिस हिंदी सिनेमा की महानतम अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने लगभग 2 दशक लंबे फ़िल्मी सफर में दर्ज़नों यादगार एवं संवदेनशील भूमिकाएँ की और अपने सहज अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। नर्गिस दत्त का जन्म फ़ातिमा अब्दुल रशीद के रूप में 1 जून, 1929 को कलकत्ता में हुआ था। हालांकि उनके जन्मस्थान को लेकर विवाद है, कुछ लोग उनका जन्म इलाहबाद में होना मानते है। नर्गिस के पिता उत्तमचंद मूलचंद, रावलपिंडी से ताल्ल...