ताराचंद बड़जात्या
#10may #21sep 🎂जन्म 10 मई 1914, कुचामन सिटी ⚰️मृत्य: 21 सितंबर 1992, बच्चे: राजकुमार बड़जात्या पोता या नाती: सूरज बड़जात्या इस संगठन की स्थापना की: राजश्री प्रोडक्शन शिक्षा: विद्यासागर कालेज प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता ताराचंद बड़जात्या की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि ताराचंद बड़जात्या भारत के प्रसिद्ध फिल्म-निर्माता थे। उन्होने सन 1960 के दशक से आरम्भ करके 1980 के दशक तक अनेकों हिन्दी फिल्में बनायी। वे राजश्री प्रोडक्शन्स के संस्थापक थे। वे मानवीय मूल्यों पर आधारित पारिवारिक फिल्में बनाने में सिद्धहस्त थे। ताराचन्द बरजात्या का जन्म 10 मई 1914 को राजस्थान में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास करके 19 वर्ष की आयु में 1933 में मोतीमहल थियेटर में बिना किसी वेतन के एक प्रशिक्षु के रूप में काम करने लगे कडी मेहनत और लगन से उन्होंने अपने मालिक के लिए सफलता अर्जित की. उनकी आर्थिक मदद से ही 14 साल बाद 15 अगस्त 1947 में उन्होंने राजश्री पिक्चर्स प्रा. लिमिटेड की स्थापना की और कम लागत, देशी कलेवर...