राज लक्ष्मी देवी
राज लक्ष्मी 🎂1902 मेरठ, उत्तर प्रदेश ⚰️26 मई 1972 राजलक्ष्मी देवी का जन्म 1902 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ। बात इतनी पुरानी है कि जन्म की तारीख भी किसी को याद नहीं है। परवरिश कलकत्ता में हुई तो राजलक्ष्मी ने कलकत्ता को ही अपना होमटाउन मान लिया। बचपन से ही इन्हें डांस और गाने की ट्रेनिंग दी गई, जिसके बाद इन्होंने प्रोफेशनल थिएटर से जुड़कर अभिनय करना शुरू कर दिया। बंगाली फिल्मों से 1932 में की करियर की शुरुआत राजलक्ष्मी कई प्ले में हिस्सा लेने लगीं। एक दिन रबींद्रनाथ टैगोर के प्ले गृहप्रबेश में नाटक करते हुए राजलक्ष्मी ने ऑडिटोरियम में मौजूद कई डायरेक्टर्स को इंप्रेस कर दिया। यहीं शिशिर कुमार भादुड़ी ने राजलक्ष्मी को अपकमिंग फिल्म पाल्ली समाज (1932) में काम दे दिया। फिल्म में उनके साथ बिस्वानाथ भादुड़ी और योगेश चौधरी लीड रोल में थे। पहली फिल्म से ही राजलक्ष्मी को स्टारडम हासिल हुआ और उन्होंने 200 से ज्यादा रीजनल फिल्मों में अभिनय की गहरी छाप छोड़ी। खलनायिका के रोल से मिली पहचान राजलक्ष्मी ने कामयाबी मिलने के बाद पूरन भगत, मंत्रा शक्ति, भिखारिन, राजगी जैसी बेहतरीन फिल्में क...