घनश्याम नायक
घनश्याम नायक जन्म12 मई 1944 मृत्यु 03 अक्टूबर 2021 घनश्याम नायक"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के नट्टू काका के नाम से मशहूर हैं। घनश्याम नायक (12 मई 1944 - 03 अक्टूबर 2021) एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे। वे कई टेली सीरियल के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आए थे। वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नटवरलाल प्रभाशंकर उंधईवाला उर्फ नट्टू काका की भूमिका के लिए जाने जाते थे। घनश्याम नायक का जन्म 12 मई 1945 को बॉम्बे, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, अविभाजित भारत, अब मुंबई में हुआ था। वे प्रभाकर नायक के पुत्र थे। उन्होंने निर्मला देवी से विवाह किया और उनके 3 बच्चे हैं, एक बेटा विकास, दो बेटियाँ भावना और तेजल। घनश्याम नायक ने बॉलीवुड फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया है। उन्हें हनी ईरानी के साथ लोकप्रिय गीत "नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए..." मासूम (1960) में देखा गया था। घनश्याम नायक ने लगभग 100 गुजराती और हिंदी फिल्मों और लगभग 350 हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया। उन्होंने 100 से अधिक गुजराती स्टेज नाटकों में भी अभिनय किया। उन्होंने आशा भोसले और महेंद्र कपूर जैस...