असित सेन
#13may#18sep असित सेन 🎂जन्म 13 मई, 1917 जन्म भूमि गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ⚰️मृत्यु 18 सितम्बर, 1993 पति/पत्नी मुकुल सेन कर्म भूमि मुम्बई कर्म-क्षेत्र सिनेमा जगत मुख्य फ़िल्में '20 साल बाद', 'चांद और सूरज', 'भूत बंगला', 'नौनिहाल', 'ब्रह्मचारी', 'यकीन और आराधना', 'प्यार का मौसम', 'पूरब और पश्चिम' आदि नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी असित सेन ने 200 से अधिक बॉलीवुड फ़िल्मों में हास्य और चरित्र अभिनेता का किरदार निभाकर अपने अभिनय की अलग पहचान बनाई। असित सेन 🎂जन्म: 13 मई, 1917, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश; ⚰️मृत्यु: 18 सितम्बर, 1993) हिंदी सिनेमा के कॉमेंडी किंग कहे जाते थे। उन्होंने चार दशक तक बॉलीवुड पर चरित्र अभिनेता और हास्य कलाकार के रूप में अपनी खास पहचान बनाकर दर्शकों को अपनी अदाओं से लोट-पोट होने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने 200 से अधिक बॉलीवुड फ़िल्मों में हास्य और चरित्र अभिनेता का किरदार निभाकर अपने अभिनय की अलग पहचान बनाई। असित सेन ने बांग्ला फ़िल्म 'अमानुष' और 'आनंद आश्रम' सहित अनुसंधान में भी काम किया। ...