रविज ठाकुर
#28may रविज ठाकुर 🎂28 मई 1989 एक भारतीय अभिनेता हैं। उनका जन्म 28 मई को हुआ है। उनका उपनाम रवि है। उनका जन्म और पालन-पोषण शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ है। उन्होंने नमः, बेपनाह और पोरस नामक कुछ टेलीविज़न धारावाहिकों से लोकप्रियता हासिल की है। उनका बचपन रोहड़ू, शिमला में बीता। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता का नाम रामलाल ठाकुर और उनके भाई का नाम राकेश ठाकुर है। बचपन से ही उन्हें जिम का बहुत शौक है। वर्ष 2015 में, उन्होंने अपने बेहतरीन व्यक्तित्व के कारण मिस्टर हिमाचल का खिताब जीता है। उसी वर्ष, उन्होंने मिस्टर इंडिया मैनहंट का खिताब भी जीता है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से पाँच हज़ार प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मिस्टर इंडिया मैनहंट प्रतियोगिता दिल्ली में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अर्जेंटीना में आयोजित मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने काफी अनुभव प्राप्त किया। टेलीविज़न पर पहली बा...