पूजा बेदी

#11may 
पूजा बेदी
 11 मई, 1971,  

हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। 1991 से 1995 तक, बेदी ने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और कई विज्ञापनों और अभियानों में दिखाई दीं। उन्हें कामसूत्र कंडोम अभियान के लिए याद किया जाता है, जिसे उन्होंने एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्थन और एक वाहन के रूप में इस्तेमाल किया था।
पूजा बेदी का जन्म 11 मई, 1970 को मुंबई में अभिनेता कबीर बेदी के घर हुआ था. पूजा बेदी की मां प्रतिमा गौरी एक भूतपूर्व मॉडल और ओडिशी नृत्यांगना थीं. मुंबई स्थित बेसेंट मांटेसरी से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद पूजा बेदी ने सनावर (हिमाचल प्रदेश) स्थित लॉरेंस स्कूल में दाखिला लिया. पूजा बेदी ने फरहान इब्राहिम नामक व्यक्ति से विवाह किया लेकिन वर्ष 2003 में उन दोनों का तलाक हो गया.

वर्ष 1991 से लेकर 1994 के बीच पूजा बेदी ने कई फिल्मों में काम किया. फिल्मों के अलावा पूजा बेदी ने कई विज्ञापनों में भी काम किया. कामसूत्र कंडोम के लिए किया गया विज्ञापन लोगों को काफी लंबे समय तक याद रहेगा. पूजा बेदी की पहली फिल्म 1991 में प्रदर्शित विषकन्या थी. जबकि इन्हें पहचान मिली फिल्म जो जीता वही सिकंदर से, जिसमें उनके अभिनेता आमिर खान थे. इस फिल्म में अपने सशक्त अभिनय के बल पर उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड की बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की श्रेणी के लिए नामित किया गया था.

बाद में अभिनेत्री की भूमिकाओं को अलविदा कहकर पूजा बेदी टेलीविजन पर सक्रिय होने लगीं. उन्होंने जस्ट पूजा नाम का एक टॉक शो होस्ट किया, जिसे कई पुरस्कारों से नवाजा गया. पूजा बेदी झलक दिखला जा और नच बलिए जैसे डांस शोज में भाग लेकर अपनी नृत्य प्रतिभा से भी लोगों को वाकिफ करवा चुकी हैं. इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी में भी भाग ले चुकी हैं. बिग बॉस सीजन 2 के दौरान वह शो से बाहर निकलने वाले प्रतिभागियों का इंटरव्यू भी लेती थीं. वर्ष 2010 में पूजा बेदी मां एक्सचेंज में भी प्रतिभागी की तौर पर नजर आई थीं

इन सब के अलावा पूजा बेदी काया स्किन क्लिनिक की ब्रैंड एम्बैसडर भी हैं. वह टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपने लेख भी लिखती हैं. वर्ष 2000 में उन्होंने अपनी मां प्रतिमा गौरी द्वारा लिखे गए पत्रों और लेखों को एक किताब में संग्रहित किया.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा दर्शक विवाद देखना भी काफी पसंद करते हैं। आज के दौर में सिनेमा का विवादों से काफी गहरा नाता हो गया है। जब भी बॉलीवुड में विवाद की बात होती है, उसमें पूजा बेदी का नाम जरूर लिया जाता है। पूजा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं और आए दिन उनका सोशल मीडिया पर किसी न किसी के साथ पंगा जरूर होता है।
पूजा बेदी उस समय विवादों में आईं, जब उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने आमिर के साथ एक लिप-लॉक सीन फिल्माया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आई थीं। यही नहीं, बाद में पूजा ने फरहान  फर्नीचरवाला से शादी रचाई थी, जिसके बाद उन्होंने इस्लाम कबूल किया था। उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों 12 साल के बाद अलग हो गए।
पूजा बेदी के जीवन में विवाद कम नहीं रहे हैं। बात करें पूजा के प्रमुख विवादों की तो अभिनेत्री ने साल 1991 में एक  कॉन्डम का विज्ञापन किया था। इस विज्ञापन में वह मॉडल मार्क रॉबिन्सन   के साथ नहाते हुए नजर आई थीं। यह विज्ञापन उस समय इतना बोल्ड था कि दूरदर्शन ने इसे बैन कर दिया था। इसके अलावा साल 2011 में पूजा बिग बॉस का भी हिस्सा बनीं और इस शो में उन्होंने सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया था। पूजा की इस बात से सलमान काफी नाराज भी हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

अंत माने

पृथ्वी राज कपूर (मृत्यु)

असित सेन