ग्रेसी गोस्वामी


ग्रेसी गोस्वामी
22 मई 2003 
वड़ोदरा, गुजरात, भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल
2014–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण
बालिका वधू
क्यों उत्थे दिल छोड़ आये
माता-पिता
बिटिन गोस्वामी
वैशाली गोस्वामी
ग्रेसी गोस्वामी एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं,ग्रेसी की हालिया रिलीज फिल्म बेगम जान है। 
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए', टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज़ में से एक बन गया है। इस शो ने ना सिर्फ दर्शकों के दिलों को छू लिया है, बल्कि उनकी बहुत-सी यादें भी ताजा कर दी हैं। इस शो के कलाकार देश के विभाजन का जीवंत चित्रण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में अमृत और रणधीर यानी अमधीर का प्यार, इतिहास के गर्म थपेड़ों के बीच एक ठंडी हवा के झोंके की तरह साबित हो रहा है।
इस शो के वर्तमान एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि किस तरह अमृत (ग्रेसी गोस्वामी), रणधीर (ज़ान खान) के प्यार और समर्थन के लिए उसका आभार व्यक्त करेंगी, जहां रणधीर उन्हें दोबारा अपनी जिंदगी शुरू करने और अपने शौक अपनाने के लिए बढ़ावा देता है।
वैसे, कुछ कलाकार अपने काम में जबर्दस्त आकर्षण पैदा कर देते हैं और वे जिस तरह से अपने अलग-अलग किरदार निभाते हैं, उसमें उनकी मेहनत और लगन साफ नजर आती है। खूबसूरत ग्रेसी गोस्वामी भी उन्हीं कलाकारों में से एक है। अक्सर कलाकार खुद को व्यस्त रखने या अपना हुनर संवारने के लिए नए शौक अपनाते हैं और ग्रेसी भी इस मामले में अलग नहीं है। अपने करियर के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाली यह युवा अदाकारा ने अपने किरदार रांझन से काफी प्रेरित हैं, जो रेडियो चैनल पर प्रेम कहानियां प्रस्तुत करती हैं। इस टैलेंटेड एक्टर ने अब लघु कहानियां लिखने का शौक अपना लिया है। ग्रेसी ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद में लिखने की कला कैसे विकसित की।

Comments

Popular posts from this blog

अंत माने

पृथ्वी राज कपूर (मृत्यु)

असित सेन