आदिति चोपड़ा

#21may 
अदिति चोपड़ा

21 मई 1971 
मुम्बई, महाराष्ट्र,  भारत
जाति
पंजाबी (हिन्दू)
शिक्षा की जगह
बॉम्बे स्कॉटिश
एच॰आर॰ कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स
मुंबई विश्वविद्यालय
पेशा
निर्देशक
निर्माता (फ़िल्म & टेलीफ़िल्म)
पटकथा लेखक
वितरक (फ़िल्म & टेलीफ़िल्म)
यश राज स्टूडियो के सह-संस्थापक
यश राज फ़िल्म्स के अध्यक्ष
कार्यकाल
1988–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
एक था टाइगर
धूम त्रयी
जीवनसाथी
पायल खन्ना
(वि॰ 2001–2009; तलाक)
रानी मुखर्जी
(वि॰2014–अब तक)
माता-पिता
यश चोपड़ा
पामेला चोपड़ा
पुरस्कार
राष्ट्रीय पुरस्कार (निर्देशक के रूप में)
फिल्मफेयर पुरस्कार (पटकथा)
आईफा पुरस्कार (कहानी)
स्टारडस्ट पुरस्कार (संवाद)
स्क्रीन पुरस्कार (निर्माता के रूप में)
ज़ी सिने अवार्ड (निर्माता के रूप में)
अप्सरा पुरस्कार (निर्माता के रूप में)

जीवन

इनका जन्म 21 मई 1971 को हुआ था। ये यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बड़े बेटे हैं। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश विद्यालय से प्राप्त की थी। इन्होंने पायल खन्ना से शादी कर ली और 2009 में इनका तलाक हो गया। 21 अप्रैल 2014 को इन्होंने इटली में रानी मुखर्जी से शादी कर ली। दिसम्बर 2015 में रानी ने एक बेटी, अदिरा चोपड़ा को जन्म दिया।
फ़िल्म निर्देशक, निर्माता एवं लेखक
आदित्य चोपड़ा एक भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे हैं।  

आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई 1971 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा थे। इनकी माँ का नाम पामेला चोपड़ा है। इनका एक छोटा भाई है-उदय चोपड़ा-जोकि एक फिल्म अभिनेता है। आदित्य बचपन से ही काफी शर्मीले स्वाभाव के थे, और बचपन से ही हिंदी फिल्म निर्देशन में रूचि लेने लगे थे।  

आदित्य ने अपनी शुरूआती बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन रिझुमल कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से सम्पन्न की है। आदित्य बहुत ही शर्मीले हैं जिस कारण वह मीडिया से भी बहुत कम इंटरैक्ट करते हैं। वह करण जौहर के सबसे खास दोस्त हैं। 

आदित्य चोपड़ा की दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी पायल खन्ना से से हुई थी, किन्ही कारणों से इनकी शादी 2009 में टूट गयी। इसके बाद साल 2014 में आदित्य अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।  

चोपड़ा ने अपने करियर की शुरआत महज 18 साल की उम्र में बतौर सहायक निर्देशक कर दी थी। उन्होंने अपने पिता यश चोपड़ा को कई हिट फिल्मों में असिस्ट किया, चांदनी, डर और लम्हे आदि। पांच सालों तक पिता यश को असिस्ट करने के बाद उन्होंने साल 1995 में फिल्म दिल वाले दुल्हनिया निर्देशित की। इस फिल्म में शाहरुख़ खान और काजोल नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन आदित्य चोपड़ा ने ही किया था। इस फिल्म का निर्मा यशराज फिल्म्स बैनर के तले किया गया था। यह फिल्म उस साल की सबसे हिट फिल्मों में शुमार हुई थी। साथ ही इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था।   

चोपड़ा ने फिल्म निर्देशन के अलावा कई हिट फिल्मों का संवाद लेखन भी किया है। जिसमे फिल्म दिल तो पागल है भी शामिल है- इस फिल्म शाहरुख़ खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। फिल्म ने उस साल बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। साथ ही इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था।  

इसके बाद उन्होंने फिल्म मोहब्बतें का लेखन और निर्देशन किया। इसी फिल्म से छोटे भाई के बॉलीवुड करियर की शुरुआत करवाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और  शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉक-बस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर खूब कमाई की थी। उसके बाद उन्होंने अपने भाई को लेकर फिल्म मेरे यार की शादी है फिल्म निर्देशित की। जो बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।  

साल 2004 में यशराज बैनर के तहत कई हिट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन हुआ, जिनमे धूम, वीर-जारा जैसी फ़िल्में शामिल थी। इन दोनों फिल्‍मों ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। साथ ही आलोचकों की भी खूब तारीफें बटोरीं। यह फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सातवीं फिल्म साबित हुई थी। 

उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। उनमें से बंटी और बबली, सलाम नमस्ते, फना, धूम 2, चक दे इंडिया। फिल्म चक दे इंडिया देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को समर्पित थी। इस फिल्म में शाहरुख़ खान एक हॉकी कोच की भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई साथ ही फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख़ खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी निर्देशित की। इसी फिल्म से अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। अपने जबरदस्त फिल्म निर्देशन और फिल्म निर्माण यशराज बैनर विख्यात है।  

यशराज बैनर भारत की नम्बर वन फिल्म निर्माण कम्पनी हैं। इस बैनर ने करण जौहर, कुणाल कोहली, कबीर खान, संजय गढ़वी, जयदीप साहनी, सिद्धार्थ आनंदम शिमित अमिन, हबीब फैसल, शाद अली, मनीष शर्मा, विजय आचार्य जैसे निर्माता-निर्देशक, संवाद लेखक हिंदी सिनेमा को दिए हैं।  

आदित्य चोपड़ा ने बतौर निर्माता निर्देशक इस हिंदी सीनेमा को कई बेहतरीन फ़िल्में दी है। 

प्रसिद्ध फ़िल्में 

धूम 3, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, एक था टाइगर, जब तक है जान, रब ने बना दी जोड़ी, धूम 2, वीर-जारा, मोहबब्तें, फना और गुंडे आदि।



🎥

प्रमुख फिल्में

2000 मोहब्बतें 

बतौर निर्माता

2007 लागा चुनरी में दाग 
2023 टाइगर 3 

बतौर निर्देशक

1995 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 
2000 मोहब्बतें 
2007 रब ने बना दी जोड़ी

Comments

Popular posts from this blog

अंत माने

पृथ्वी राज कपूर (मृत्यु)

असित सेन