कल्पना लाज़मी
#23sep #31may कल्पना लाजमी 🎂31मई 1994 ⚰️23 सितंबर 2018 एक भारतीय फिल्म निर्देशक , निर्माता और पटकथा लेखिका थीं । लाजमी एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता थे जो यथार्थवादी, कम बजट वाली फिल्मों पर अधिक काम करते थे, जिन्हें भारत में समानांतर सिनेमा के रूप में जाना जाता है । उनकी फिल्में अक्सर महिला प्रधान होती थीं. वह लंबे समय तक भूपेन हजारिका के साथ मैनेजर रहीं । 2017 में उन्हें किडनी कैंसर का पता चला और 23 सितंबर 2018 को 64 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। समझने के लिए, वे हिंदी सिनेमा की सबसे ज़रूरी महिला डायरेक्टर्स में से एक थीं. वैसे कल्पना लाजमी को पसंद नहीं था कि उनको ‘महिला फिल्ममेकर’ कहा जाए. वे बस फिल्ममेकर थीं. जीवन में उन्होंने सिर्फ 6 फीचर फिल्में डायरेक्ट कीं. लोग ‘रुदाली’ और ‘दमन’ से आगे नहीं जा पाते मगर उनकी पहली ही फिल्म ऐसी औरत की कहानी थी जो शादी के बाहर एक पुरुष से संबंध बनाती है और उसे पाप नहीं मानती. कल्पना ने ख़ुद का जीवन भी ऐसे ही जिया. 17 की उमर में जब ज़ेवियर्स जैसे ग्लैमरस कॉलेज पढ़ रही थीं, तब वामपंथी विचारों वाले एक क्षेत्रीय गायक और कलाकार को देखकर सम्...